Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कुल्लू: बंजार के सेरी में कार खाई में गिरी, 2 की हुई मौत

News Updates Network
By -
0
कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल के तहत आने वाले गांव सेरी में गत रात एक गाड़ी गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को सेरी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 4 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही जेवीटीडीए की रैस्क्यू टीम और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा कार सवार चारों लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व 108 एम्बुलैंस को भी दी। 

डीएसपी बंजार खजाना राम ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान जीवन लाल (32) पुत्र भादर सिंह निवासी गांव सेरी तहसील बंजार और राम सिंह (35) पुत्र दामोदर दास निवासी तांदी तहसील बंजार के रूप में हुई है। 

वहीं तेजा सिंह (40) पुत्र ताबे राम निवासी गांव सेरी बंजार, रंजीत नेगी (52) पुत्र चेत राम निवासी गांव भुआ डाकघर तांदी बंजार घायल हुए हैं। सिविल अस्पताल बंजार में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रैफर किया है, जहां उनका उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!