Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

धर्मशाला: बाइक का संतुलन बिगड़ने से खाई में गिरा व्यक्ति, बेटियों को स्कूल छोड़ने जा रहा था, हुई मौत

News Updates Network
By -
0


धर्मशाला में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय कुमार (38) निवासी दरिणी के तौर पर हुई है। संजय कैंट रोड़ धर्मशाला में किराए के मकान में रहता था।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह संजय बाइक पर सवार होकर अपनी बेटियों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। लेकिन जैसे ही संजय ने बाइक स्टार्ट की तो उसका संतुलन बिगढ़ा और नीचे खाई में जा गिरा जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। मौके पर मौजूद व्यक्ति तुरंत संजय को घायल अवस्था में धर्मशाला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि संजय की 3 बेटियां है और सबसे बड़ी बेटी की उम्र लगभग 7 साल है । लगभग 1 साल पहले ही उक्त व्यक्ति के भाई की भी एक बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी । वहीं, अब संजय की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!