पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत एक 30 वर्षीय युवक की जहरीली वस्तु खाने से मौत हो गई। कांगड़ा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कांगड़ा भारत भूषण ने बताया पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पंचायत के एक 30 वर्षीय युवक ने जहरीली वस्तु का सेवन कर काल किया था शुक्रवार को डा वीरेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में इलाज के दौरान मौत हो गई।
उन्होंने बताया मृतक युवक की पहचान महेश कुमार उत्तर करमचंद पंचायत दौलतपुर के गांव ढुगियाणा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है और कांगड़ा पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।