हिमाचल : महिला व 3 साल के बच्चे पर गिरा पेड़ , हुई दर्दनाक मौत

News Updates Network
0
उपमंडल नेरूवा चीढ़ का पेड़ गिरने से महिला और उसके 3 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान रिता देवी (30) पत्नी राजेश कुमार निवासी गांव दियोठ डाकघऱ और तहसील बरोट जिला कांगड़ा और उसके बेटे जितेश (3) के तौर पर हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरूवा लाया गया है।

जानकारी के अनुसार नरूवा की ग्राम पंचायत जुजारली में किरी जंगल में ठेकेदार द्वारा जंगल में पेड़ों को काटने का काम किया जा रहा है। जंगल में पेड़ों को काटने और स्लिपरों को ढोने के लिए ठेकेदार के पास करीब 10-15 मजदूर काम कर रहे हैं। ये सभी मजदूर जिला कांगड़ा बरोट के रहने वाले हैं।

मंगलवार को जब मजदूर काम करने के बाद खाना खा रहे थे तो इसी दौरान चीड़ का एक सूखा पेड़ गिर गया और नीचे बैठी महिला और उसका तीन साल का बच्चा पेड़ की चपेट में आ गए। पेड़ की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पेड़ गिरने का कारण हवा चलना बताया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top