Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal Pradesh :जिला कांगड़ा की तहसील ज्वाली में गाय ने दिया दो मुंह वाले बच्चे को जन्म - Read Full News

Unknown
By -
0
उपमंडल ज्वाली(Jawali) के अंतर्गत ग्राम पंचायत कैहरियां में गाय ने दो मुंह वाले बच्चे को जन्म दिया है। इस बात को लेकर पूरे ज्वाली में काफी चर्चा हो रही है, आस-पास के लोगों का जमावड़ा लगता दिख रहा है। आस-पास जिसे भी इस बारे में पता लग रहा है वो अपने पांवों को आने से नहीं रोक पा रहे। कैहरियां निवासी जोगिंदर सिंह (61) ने बताया कि उनके घर में गाय ने दो मुंह वाले बच्चे को जन्म दिया है जो बिल्कुल स्वस्थ है। यह बछड़ी है जो कि काले रंग की है। इस बछड़ी के 4 कान 4 आंखें 2 मुंह बराबर हैं। इनके दोनों मुंह की प्रक्रिया एक बराबर है। सांस भी एक बराबर ले रहे हैं। 

उषा देवी (Usha Devi)का कहना है कि यह हमारी पुश्तैनी गाय है। दूसरी बार गाय ने बच्चे को जन्म दिया है। पहली बार बछड़ा था और इस बार बछड़ी ने वैसे तो यह ठीक है पर उठने के समय इसे मुश्किल हो रही है। गौ माता ने दिया है खुशी तो है पर बहुत हैरानी भी। क्योंकि इससे पहले कभी भी हमारे घर में दुग्धधारी जानवरों ने ऐसे बच्चे को जन्म नहीं दिया। टीवी और सोशल मीडिया पर देखा व सुना करते थे। बछड़ी जैसी भी है अच्छी है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि उनके घर में सुख शांति रहे। उन्होंने कहा कि ऐसा उन्होंने पहली बार देखा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!