Himachal ऊना: खेलते-खेलते 10 वर्षीय मासूम के शरीर में आर-पार हुआ सरिया, पीजीआई रैफर - Read Full News

Unknown
0

जिला ऊना (Una) के उपमंडल गगरेट के एक 10 वर्षीय मासूम के शरीर में लोहे की छड़ आर पार हो गई है। यह छड़ बच्चे के गुप्तांग के पास उसके शरीर में घुसी और उसके शरीर के पिछले हिस्से से बाहर निकल गई। लोगों की मदद से तुरंत बच्चे को क्षेत्रीय अस्पताल(Hospital) ऊना पहुंचाया गया, जहां काफी हद तक उसके शरीर में घुसे शरीर को काट दिया गया है, लेकिन बच्चे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते उसे पीजीआई रेफर( PGI)  कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय मासूम दोपहर बाद अपने ही घर में लोहे की किसी छड के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेलते खेलते शरीर पर गिर पड़ा यह सरिया उसके गुप्तांग के समीप शरीर में जा घुसा और देखते ही देखते शरीर के दूसरे हिस्से से बाहर भी हो गया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और अन्य लोग फौरन घटनास्थल की ओर भागे और तुरंत घायल को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे फौरन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

उधर, डीएसपी अंब सृष्टि पांडेय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है, परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top