Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शिमला : मंत्रिमंडल की बैठक आज , हट सकती है बंदिशे - पढ़ें पूरी खबर

News Updates Network
By -
0
शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में सामाजिक एवं धार्मिक समारोह के आयोजनों को लेकर लगी बंदिशें हटाए जाने को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकता है। इसके तहत शादी समारोह में बैंड-बाजे के साथ बारात को निकालने और डीजे इत्यादि के साथ आयोजन की अनुमति मिल सकती है। हालांकि इसके लिए अभी भी सोशल डिस्टैंसिंग की शर्त लागू रहेगी। इसी तरह धार्मिक आयोजन करने एवं भंडारे को लेकर लगी रोक को हटाया जा सकता है। सार्वजनिक परिवहन सेवा को 100 फीसदी क्षमता के साथ चलाने की अनुमति दिए जाने की भी संभावना है।

बैठक में स्कूल स्तर पर बोर्ड की कक्षाओं के विद्यार्थियों को बुलाने, उच्च शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं शुरू करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों के लिए कोचिंग सैंटर को खोलने की अनुमति भी दी जा सकती है। इसी तरह राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नए प्रावधानों को लागू करने पर भी कोई निर्णय हो सकता है। बढ़़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए पैट्रोल-डीजल पर वैट कम करने पर भी निर्णय लिया जा सकता है, जिसके संकेत मुख्यमंत्री पहले दे भी चुके हैं।

पीडीएस प्रणाली के तहत मिलने वाले सस्ते राशन के दाम नियंत्रित रखने पर भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ को देखते हुए सरकार कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए नए दिशा-निर्देश भी जारी कर सकती है। सरकार शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की अनुमति दे सकती है। साथ ही हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती समारोह वर्ष के दौरान निकाली जाने वाली रथ यात्रा पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

मंत्रिमंडल बैठक के बाद सिंगल विंडों की बैठक भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में निवेश को जमीन पर उतारने को लेकर निर्णय लिए जाने की संभावना है। इसमें नई औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने और पहले से काम कर रहे कुछ उद्योगों को विस्तार दिए जाने पर निर्णय लिया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!