Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

नाहन : बीजेपी नेताओं के द्वारा दी जाती है ट्रांसफर की धमकियां

News Updates Network
By -
0
नाहन : कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय सोलंकी ने जयराम सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए है। नाहन मीडिया से बात करते हुए अजय सोलंकी ने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आए दिन तबादलों की सूचियां निकल रही है और बड़े स्तर पर प्रदेश में राजनीतिक आधार पर कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे है। भाजपा नेताओं द्वारा खुलेआम अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले की धमकियां दी जाती है जो बेहद निंदनीय है। 

अजय सोलंकी ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा भाजपा विधायक द्वारा पूर्व सरकार द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय लिया जा रहा है उन्होंने कहा कि जिन विकास कार्यो के उद्घाटन भाजपा विधायक द्वारा किए जा रहे हैं वह पूर्व कि वीरभद्र सरकार द्वारा किए गए हैं। सोलंकी ने सवाल किया कि भाजपा विधायक कोई ऐसे पुल और सड़क निर्माण का कार्य बताएं जो उनके ही कार्यकाल में शुरू हुआ हो और उसका निर्माण कार्य भी पूरा किया गया हो।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!