Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

सिरमौर: बारातियों की जीप जा गिरी खाई में , 9 लोगों की मौत

News Updates Network
By -
0
सिरमौर: हिमाचल प्रदेश  के सिरमौर जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. शिलाई उपखंड में टिम्बी बकरास मार्ग पर एक जीप के खाई में गिर जाने से 9 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये जीप बरातियों से भरी थी और बकरास जा रही थी. हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और लोगों को बचाने का प्रयास किया. हालांकि हादसा इतना भीषण था कि अधिकतर यात्रियों ने घटनास्‍थल पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार बरातियों को लेकर एक जीप चडेऊ से बकरास की तरफ जा रही थी. तेज रफ्तार के चलते पशोग नामक एक जगह पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और जीप सड़क से उतर कर खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने बताया कि जीप में अधिकतर युवा ही सवार थे और प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि तेज रफ्तार के चलते चालक ने जीप से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण ये हादसा हुआ है. वहीं पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर के अनुसार 9 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि अभी कितने लोग जीप में सवार थे इसकी स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है इसलिए घायलों के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!