न्यूज अपडेट्स
कुल्लू, 31 अगस्त। रायसन में गेट के पास लघुशंका करने से कुछ युवकों को रोका तो कंपनी के कर्मचारियों को ही उन्होंने पीट डाला, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, नेक राम एस अकाऊंटेंट वैली एग्रो फ्रैश रायसन की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत हुआ है। बजे रात्रि कम्पनी गेट के बाहर 3-4 अज्ञात युवकों को पेशाब करने से मना करने पर उन्होंने उसका रास्ता रोककर बहस की।
आरोपियों ने मारपीट भी की व जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता को बचाने आए कर्मचारी पंकज व सुरक्षा कर्मी नरेश के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे दोनों के सिर व माथे पर चोटें आईं हैं। मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान एवं आगामी कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, पुलिस थाना ब्रो में शिकायतकर्ता कुलदेव पुत्र तिलक राज गांव चिलाआगे तहसील निरमंड जिला कुल्लू ने शिकायत पत्र दिया कि आरोपी सतीश कुमार पुत्र सेवा राम ने समय 8.00 बजे रात ऐजर आऊंड के पास सड़क में रोककर इसके साथ मारपीट तथा गाली-गलौच किया तथा सुबह दोबारा आरोपी सतीश उपरोक्त ने इसे जान से मारने की धमकी दी। एसपी अभिषेक सेकर ने घटनाओं को लेकर मामले दर्ज होने की पुष्टि की है।
