Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: खड़े ट्राले से टकराई तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस, यात्रियों में मचा हड़कंप

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 09 मई। शिमला जिले के नारकंडा बाजार में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। चंडीगढ़ से रामपुर जा रही हरियाणा रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से जा टकराई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन बस में सवार करीब 12-13 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब हरियाणा रोडवेज की बस (HR 67GV-7398) यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ से रामपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस नारकंडा बाजार के पास पहुंची, वह सड़क किनारे खड़े एक ट्राले (PB 65AS-0829) से जा भिड़ी। पुलिस के मुताबिक बस को हरियाणा के सोनीपत निवासी संदीप कुमार चला रहा था।

कुल्लू जिले के निरमंड निवासी शिकायतकर्ता खेम चंद ने बताया कि हादसे के वक्त बस में उनके अलावा करीब 12-13 अन्य सवारियां मौजूद थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस घटना में शिकायतकर्ता सहित कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ सवारियां अपनी सुविधा के अनुसार स्वयं ही अपने अगले गंतव्य की ओर रवाना हो गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस चौकी नारकंडा के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने शिकायतकर्ता खेम चंद के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती पुलिस जांच में यह सामने आया है कि यह दुर्घटना बस चालक द्वारा वाहन को लापरवाही और तेज रफ्तार से चलाने के कारण हुई है। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 173 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!