Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

छह महीने ने दूसरी बार हादसे का शिकार AAP विधायक, पैर फिसलने से फटा माथा

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
लुधियाना, 10 फरवरी। पंजाब के लुधियाना से आम आदमी पार्टी की विधायिका राजिंद्रपाल कौर छीना घायल हो गई है। उनका माथा फट गया है। अचानक वाशरुम में उनका पैर स्लिप कर गया और उनका माथा नल पर जा लगा। चेहरा खून से लथपथ होने के कारण उन्होंने शोर मचाया। 

पारिवारिक सदस्य उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल प्रोफाइल लेकर गए, जहां उनका सुबह प्राथमिक उपचार हुआ, वहीं देर शाम आज उनके माथे पर करीब 27 टांकें लगे है।

करीब 6 महीने पहले लुधियाना साऊथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना का एक्सीडेंट हो गया था। उस समय एक्सीडेंट में उनके चेहरे पर 45 टांके लगे थे, उस समय दिल्ली से लौटते समय खनौरी बॉर्डर के पास छीना की इनोवा गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी। इस हादसे में विधायक और उनका गनमैन घायल हो गए थे। 

उस समय उन्हें पहले कैथल के अस्पताल ले जाया गया, यहां से उन्हें लुधियाना के अस्पताल में रेफर किया गया। राजिंद्रपाल कौर छीना 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बनी हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!