Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : HRTC चालकों के साथ बेनतीजा रही प्रबंधन की बैठक, नहीं बनी सहमति, हड़ताल पर जाने का ऐलान

News Updates Network
By -
0
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चालकों की मंगलवार को प्रबंध निदेशक के साथ बैठक बेनतीजा रही है। चालकों ने 29 मई रात 12:00 बजे से हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। 

बैठक में छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने, लंबित नाइट ओवर टाइम जारी करने पर चर्चा हुई लेकिन ओवरटाइम जारी करने पर सहमति नहीं बन पाई। 

इसके बाद चालकों ने भारी बारिश के चलते निगम मुख्यालय के टॉप फ्लोर पर छत के नीचे प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चालक यूनियन के प्रधान मान सिंह ने बताया कि ओवरटाइम के मुद्दे पर निगम प्रबंधन के साथ सहमति नहीं बन पाई है।

प्रबंधन पिछला बकाया ओवरटाइम देने के लिए तैयार नहीं है। प्रबंधन ओवरटाइम के भुगतान के लिए कमेटी गठित करने की बात कर रहा है, जो मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि 29 मई को शाम 4:00 बजे तक अगर सभी मांगें नहीं मानी जातीं तो रात 12:00 बजे से काम छोड़ो आंदोलन शुरू हो जाएगा जो 30 मई रात 12:00 बजे तक चलेगा। यूनियन छठे वेतन आयोग की सिफ ारिशें लागू करने और 2006 से ओवरटाइम एकमुश्त देने की मांग कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!