Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : HRTC घुमारवीं सब डिपो में दो साल से बंद है एडवांस बुकिंग

News Updates Network
By -
0
हिमाचल पथ परिवहन निगम के घुमारवीं बस अड्डे पर दो वर्षों से बंद एडवांस टिकट बुंकिग सेवा अभी तक बहाल नहीं हुई है। बस टिकट की एडवांस बुकिंग बिलासपुर से ही ही हो रही है। ऐसे में बाहरी राज्यों को जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घुमारवीं बस अड्डा से रोजाना दो दर्जन से अधिक बसें बाहरी राज्यों के लिए जाती हैं। क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में किसी न किसी काम से रोजाना बाहरी राज्यों के लिए सफर करते हैं। बाहरी राज्यों को जाने वाले यात्री आरामदायक सफर के लिए टिकट की एडवांस बुकिंग करवाकर अपनी सीट सुनिश्चित कर लेते हैं। अब यह सुविधा घुमारवीं में नहीं मिल रही है। 

पथ परिवहन निगम के स्थानीय बस अड्डे में दो साल से बुकिंग काउंट बंद है। कोरोना संकट में बंद किए बुकिंग काउंटर को अब बहाल करने की जरूरत महसूस नहीं की जा रही है। हालांकि, लोगों की सहूलियत के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा तो है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों अधिकांश लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते। जानकारी का अभाव या स्मार्ट फोन न चला पाने की वजह से ग्रामीण बस स्टैंड पर खुद पहुंच कर ही एडवांस बुकिंग करवाते हैं। 

क्षेत्र के लोगों श्याम लाल, प्रेमी देवी, खजाना राम, विद्या देवी, प्रकाश चंद, वैदेही ने बताया कि एडवांस बुकिंग काउंटर बंद होने से उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बिलासपुर जोगिंद्र चौधरी ने कहा कि घुमारवीं में नये कंप्यूटर लगा दिए गए हैं। डाटा अपडेट का काम पूरा होते ही घुमारवीं में एडवांस बुकिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!