Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Shimla : Threat: हिमाचल के प्रमुख मंदिर और शिमला रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, लश्कर-ए-तैयबा का नाम : जानिए क्या है पूरा मामला : Read More

News Updates Network
By -
0
 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रेलवे स्टेशन और राज्य के प्रमुख मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी लश्कर के किसी आतंकवादी ने दी है। यह धमकी पत्र के माध्यम से पंजाब के अंबाला रेलवे स्टेशन प्रबंधक कार्यालय पहुंची है।

मुख्यमंत्री को भी उड़ाने की धमकी:

मिली जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर 2021 को एक पत्र मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, अंबाला पहुंची। इस पत्र में खुद को लश्कर-ए-तैयबा का एरिया कमांडर बताने वाले मोहम्मद अमीम शेख ने नौ रेलवे स्टेशन, राज्यपाल, मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।


इन नौ रेलवे स्टेशन में शिमला समेत पंजाब और हरियाणा के अंबाला कैंट, यमुनानगर, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल, सोनीपत, चंडीगढ़, हिसार, सिरसा, सहारनपुर व अन्य कई स्टेशन शामिल हैं। तारीख के बारे में 26/11 का जिक्र किया गया है। जिसे जांच एजेंसियां मुंबई में हुए 26/11 हमले से जोड़ कर देख रही हैं।

हिमाचल के मदिरों का भी जिक्र:

पत्र में आगे लिखा गया है कि 26/11 को कई रेलवे पुल, हरियाणा के सीएम व राज्यपाल को भी बम से उड़ा दिया जाएगा। 


जिसके बाद 6 दिसंबर 2021 को अंबाला के प्रमुख मंदिरों व गुरुद्वारों सहित हिमाचल के कई प्रमुख मंदिरों, फौजी कैफे, हवाई अड्डों को भी उड़ाने की धमकी दी गई है।

पत्र मिलने के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पत्र के राइटिंग की मिलान पहले मिले धमकी भरे पत्रों से की जा रही है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है, पत्र को लेकर आगामी जांच भी की जा रही है।

पहले भी मिली हैं धमकी:

बता दें कि पिछले साल अगस्त माह में भी धमकी भरा फोन आया था, जिसकी तफ्तीश जीआरपी अंबाला छावनी कर रही है। फोन करने वाली महिला ने फोन कर कहा था कि उसे कहीं से पता चला है कि खालिस्तानियों द्वारा रेल ट्रैक को उड़ाया जाएगा। 


इस बारे में और जानकारी पूछी तो महिला ने जानकारी न होने की बात कर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। अंबाला कैंट की पड़ाव थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!