Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Bilaspur : Drugs : बिलासपुर में दो युवकों से 34.51 ग्राम चिट्टा बरामद : दोनों गिरफ्तार : Read More

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर : थाना बरमाणा पुलिस ने देर सायं मलोखर में दो युवकों से 34.51 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार थाना बरमाणा प्रभारी यशवंत सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान जब वे मलोखर में पहुंचे तो एक गाड़ी दिखाई दी। 

पुलिस को देखकर संबंधित गाड़ी में सवार युवक घबरा गए जिस पर पुलिस ने जब तलाशी ली तो यह चिट्टा बरामद हुआ।

जिसका इलैक्ट्रनिक तराजू पर वेट करने पर यह 34.51 ग्राम निकला। पुलिस ने चिट्टे के आरोप में विकास कुमार (27) निवासी बलग का घाट व शशि (19) निवासी डिब हवाणी के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डी.एस.पी. बिलासपुर राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!