Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal News: Death- सास-ससुर के साथ क्वार्टर में रहने वाले मैनेजर ने लगाया फंदा - जानिए क्या है पूरा मामला : Read More

News Updates Network
By -
0
मंडी: हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आत्महत्या के मामलों के बीच ताजा मामला सूबे के मंडी जिले से रिपोर्ट किया गया है. यहां मंडी शहर के भ्युली स्थित सरकारी आवास कॉलोनी में एक 35 वर्षे शख्स ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जान गंवाने वाले शख्स की पहचान विपिन कुमार पुत्र स्वर्गीय सोहन लाल निवासी गांव चलोग डाकघर भद्रबाड तहसील सरकाघाट के रूप में की गई है. बताया गया कि विपिन एसआरएल लैब में बतौर मैनेजर कार्यरत था और अपने सास-ससुर के साथ यहां पर रहता था।

बताया गया कि दोपहर के वक्त जब विपिन की सास ने उसे खाने के लिए बुलाया तो उसने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। सास के द्वारा बार-बार आवाज लगाने के बाद भीतर से जब कोई आवाज नहीं आई, तो पड़ोसियों को बुलाया गया। पड़ोसियों के सहयोग से जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो वह कमरे में पंखे से लटका मिला. 

पत्नी सोलन में शिक्षा विभाग में है तैनात 

इसके बाद इस बात की सूचना पुलिस को दी गई. मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है. बताया गया कि मृतक की पत्नी सोलन में शिक्षा विभाग में कार्यरत है।


एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति ने किस वजह से सुसाइड किया है, इस बात का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की तफ्तीश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!