Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal: Solan : Rakesh Tikait In Himachal: किसान नेता राकेश टिकैत बोले- अडानी-अंबानी ग्रुप से सतर्क हो जाएं किसान: Read Full News

News Updates Network
By -
0
किसान नेता राकेश टिकैत का हिमाचल (Rakesh Tikait In Himachal)पहुंचने पर किसान संगठनों ने स्वागत किया। सोलन में टिकैत ने सेब मंडी का निरीक्षण किया व छोटी मंडियों पर किसानों- बागवानों से अपने उत्पाद देने का आग्रह किया। टिकैत कंडाघाट में भी किसानों व पत्रकारों से रूबरू हुए। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दावा कर रहे हैं कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। अगर वह ऐसा करते हैं तो हम पीएम का समर्थन करते हैं। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में कृषि मंत्रालय नहीं है जिसके चलते किसानो को लूटा जा रहा है। 18 मंत्रालय कृषि को देखते हैं। 
लेकिन सभी ठीक तरीके से कार्य नहीं कर रहे हैं। वहीं उन्होंने हिमाचल प्रदेश के किसानों से आग्रह किया कि हिमाचल का किसान एकजुट हो जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अडानी-अंबानी ग्रुप किसानों को खा जाएगा। कहा कि ये सभी चोर-लुटेरे हैं। 
उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हिमाचल प्रदेश में भी आंदोलन किया जाएगा।


वहीं हिमाचल के टोल को फ्री करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे भी बंद करवाया जाएगा। इसी बीच सोलन मंडी में नारेबाजी को लेकर एक आढ़ती ने टिकैत का विरोध किया तो माहौल गरमा गया। टिकैत समर्थक बिगड़ गए व माहौल तनावपूर्ण हो गया। 
टिकैत ने भी जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि 'क्या यह तेरे बाप की जमीन है। इस प्रकरण के बाद सोलन मंडी में माहौल काफी देर तक गरमाया रहा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!