Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: पुलिस अधीक्षक कुल्लू के साथ हुई घटना शासन में अराजकता का सन्देश -संदीप सांख्यान

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर: जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान ने कहा कि केंद्रीय भूतल मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जिस तरह से जिला पुलिस अधीक्षक कुल्लू को मुख्यमंत्री सुरक्षा में मौजूद इंचार्ज ने लात मारी है यह सीधे तौर पर प्रदेश में अराजकता वाद का संकेत है।

इससे पता चलता है कि यदि मुख्यमंत्री के कार्यलय के लोग जिला पुलिस अधीक्षक के साथ इस तरह का व्यवहार करते है तो वहां पर आए फोर लेन  विस्थापितों के साथ कैसा व्यवहार रहा होगा। इस पूरी घटना की जांच की जानी चाहिए कि एक पुलिस अधीक्षक के साथ इस तरह का व्यवहार कैसे किया गया और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में दोषी पाए जाने वाले सुरक्षा कर्मियों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। यह सीधे तौर पर मुख्यमंत्री कार्यलय की दादागिरी और वहां पर व्याप्त अराजकता का संदेश है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!