Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

जयराम ठाकुर बोले - हिमकेयर योजना को बदनाम करना बंद करें CM सुक्खू

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 05 नवंबर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू हुईं लोकप्रिय योजनाओं को बदनाम करने से बाज आएं और जनता को भ्रमित करना छोड़ दें। मुख्यमंत्री द्वारा चम्बा जिले के भरमौर में जनसभा के दौरान हिम केयर स्वास्थ्य योजना को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने जा रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री अभी भी झूठ का सहारा लेकर पूर्व भाजपा सरकार को कोसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 

उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि जब उनकी सरकार की विदाई का समय नजदीक आया तो अब दुर्गम इलाकों की याद आ रही है। इन 4 वर्षों में इनके दर्शन तो हुए नहीं और अब जनता को भ्रमित करने के लिए हमारे समय में शुरू हुईं योजनाओं पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खुद मुख्यमंत्री इन 4 वर्षों में ऐसी कोई योजना शुरू ही नहीं करवा सके, जिसे लोग याद रख सकें लेकिन हमारी सबसे लोकप्रिय योजना को बदनाम करने पर जरूर तुले हुए हैं।

जयराम ने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि आप अगर खुद कोई अच्छा काम नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम उस योजना का गला घोंटने और बदनाम करने की कोशिश न करें जिसने 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा 80 लाख हिमाचलियों को दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब अपनी साख बचाने के लिए भागदौड़ करने लगे हैं, जब जमीन उनके पैरों तले खिसक चुकी है। कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली तलब किया तो अपनी हार का ठीकरा मंत्रियों पर फोड़ दिया, जबकि बाद में मंत्री दिल्ली पहुंचे तो उन्होंने मुख्यमंत्री को ही इसका जिम्मेदार बताया।

वर्ष 2025 में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देजी में बाढ़ की चपेट में आकर असमय काल का ग्रास बने स्थानीय लोगों की आत्मिक शांति के लिए पंचायतवासियों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का भावपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से कथा में सम्मिलित होकर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!