न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 03 नवंबर। पुलिस थाना सदर बिलासपुर में सूचना प्राप्त हुई कि कंदरौर पुल के पास सतलुज नदी में एक महिला का शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला गया।
फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल एवं शव का निरीक्षण किया गया। मृतका की पहचान तुला देवी पत्नी स्वर्गीय छमारू राम, निवासी गांव व डाकघर शाला, तहसील चच्योट, जिला मंडी, आयु 56 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि इस संबंध में पुलिस द्वारा धारा 194 BNSS के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
