Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal News: सोशल मीडिया पर CM बदलने की पोस्ट, महिला के खिलाफ FIR दर्ज

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 19 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश में अष्टमी के दिन नया मुख्यमंत्री बनने संबंधी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में थाना धनोटू में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। 

शिकायतकर्त्ता ने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर सांझा की गई कथित भ्रामक पोस्ट से आम जनता में भ्रम फैलने और प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।

पुलिस के अनुसार नाचन कांग्रेस के मीडिया प्रभारी घनश्याम राणा ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि एक महिला ने अपने फेसबुक खाते पर हिमाचल प्रदेश में अष्टमी के दिन नया मुख्यमंत्री बनने संबंधी पोस्ट सांझा की थी। 

शिकायतकर्त्ता ने इस पोस्ट को भ्रामक बताते हुए इस पर आपत्ति जताई है। एसपी विनोद कुमार ने बताया पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!