Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur News: फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान 3.4 किलो चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 27 अक्टूबर। बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घुमारवीं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

पुलिस टीम ने फोरलेन मल्यावर लिंक रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से करीब 3.4 किलोग्राम चरस बरामद की है। मामले में हरियाणा निवासी 30 वर्षीय युवक को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान उमेश (30), निवासी गांव एवं डाकघर गढ़वाल, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस थाना घुमारवीं में अभियोग संख्या 220/2026, दिनांक 27 अक्तूबर 2026 को धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच की जा रही है। चरस की बरामदगी को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!