Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: फोरलेन पर ट्रक और बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौके पर हुई मौत, मामला दर्ज

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 03 सितंबर। सदर बिलासपुर थाना के तहत राजपुरा-पड़गल मार्ग पर फोरलेन निर्माण कंपनी वर्कशाप के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार राजपुरा निवासी संजय शर्मा पड़गल के पास मोटरसाइकिल नंबर (एचपी-24-बी-4124) और एक ट्रक नंबर (एचपी-52-बी-0175) दोनों एक ही समय में ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान ट्रक चालक राज कुमार निवासी रोही जिला हमीरपुर ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा बुजुर्ग संतुलन खोकर सीधे ट्रक के नीचे आ गया।

ट्रक का भारी-भरकम पहिया बुजुर्ग के ऊपर से उतर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान साद राम (63) पुत्र बचनु राम निवासी गांव व डाकघर वरुणा तहसील पजैरा जिला सोलन के रूप में हुई है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगामी जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!